लक्सर पुलिस ने किया दो शातिर अपराधियों को जिला बदर

हरिद्वार ,

एसएसपी हरिद्वार के आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जनपद में प्रभावी आदर्श आचार सहिता के दृष्टीगत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को जनपद सीमा से बाहर करने के निर्देशा क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को निर्धाारित समय सीमा के लिए एडीएम के आदेश पर जनपद हरिद्वार से जिला बदर किया है। पुलिस ने अपराधियों को सख्त हिदायत दी हैं कि अगर निर्धारित समय सीमा से पूर्व जनपद हरिद्वार में प्रवेश किया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने क्षेत्र के दो शातिर अपराधिायों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गयी है। जिनमें बबलू पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम फतवा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को 45 दिनों और आदिल पुत्र ताज मोहम्मद निवासी रायपुर लक्सर जनपद हरिद्वार को 35 दिनों के खिलाफ एडीएम के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों को ढोल नगाड़ों के साथ जनपद हरिद्वार सीमा के बाहर छोड़ा गया है। पुलिस ने अपराधिायों को सख्त हिदायत दी गयी है कि अगर निर्धारित समय सीमा से पूर्व जनपद में प्रवेश किया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *