दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे साथ रहता है। यह रिश्ता बिना किसी भेदभाव के लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है। दोस्ती के इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर दोस्ती की अहमियत समझाने के मकसद से मनाया जाता है। हालांकि, इसे लेकर अक्सर लोगों में मन में कन्फ्यूजन रहता है। दरअसल, कई जगह यह 30 जुलाई को मनाया जाता है, तो वहीं कुछ देशों में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।
ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इस दिन को कब मनाया जा रहा है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में फ्रेंडशिप डे किस दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं-
भारत में कब है फ्रेंडशिप डे?
हालांकि, कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां 30 जुलाई की जगह अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस देशों में भारत का नाम भी शामिल है। भारत के अलावा मलेशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), संयुक्त अरब अमीरात (UAE), और बांग्लादेश जैसे देशों में भी अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे का महत्व और थीम
यह दिन खासतौर पर दोस्तों और उनकी दोस्ती को समर्पित है। इस दिन को दोस्ती का जश्न मनाने और लोगों के जीवन में दोस्त की अहमियत को समझाने के मकसद से मनाया जाता है। यह दिन बताता है कि कैसे एक दोस्त के बिना हमारा जीवन अधूरा है और दोस्त हमारी जीवन में क्या मायने रखते हैं। वहीं, बात करें इस साल की थीम की, तो फ्रेंडशिप डे 2023 के लिए थीम “दोस्ती के जरिए मानवीय भावना को साझा करना(Sharing The Human Spirit Through Friendship)” तय की गई है।