करोड़ों की ड्रग सप्लाई के दौरान तस्कर को हरिद्वार से किया गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

करोड़ों की ड्रग सप्लाई के दौरान तस्कर को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान-एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, एसटीएफ का धमाका -जनपद बरेली, उ० प्र० के अन्तर्राज्यीय तस्कर को करोड़ों की ड्रग सप्लाई के दौरान हरिद्वार से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ द्वारा 01 करोड़ से उपर की स्मैक के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में ए.एन.टी.एफ. द्वारा 1 करोड़ 10 लाख की कीमत की स्मैक के साथ की गई अभी तक की स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी

पकड़े गए नशा तस्कर से 1 किलो 110 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून ,

ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से अभियुक्त मोहम्मद बिन कासिम पुत्र जाफर खान निवासी ग्राम खेलम थाना अलीगंज जनपद बरेली उत्तरप्रदेश को 1 किलो 110 ग्राम स्मैक के साथ *गिरफ़्तार किया गया मौके से एक अन्य अभियुक्त सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, अभियुक्त कासिम उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली उत्तरप्रदेश से लेकर आया था जिसको वह थाना मंगलौर में फरार अभियुक्त सलमान को देने आया था, इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर कार्यवाही की जायेगी।

*बरामदगी का विवरण* –1 किलो 110 ग्राम अवैध स्मैक|

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*—-

1. मोहम्मद बिन कासिम पुत्र जाफर खान निवासी खैलम थाना अलीगंज जनपद बरेली उत्तरप्रदेश|

*फरार अभियुक्त का नाम* —–

2. सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
*अभियुक्त सलमान का आपराधिक इतिहास —*
1. मुo अo संo 15/23 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना मंगलौर
2. मुo अo संo 16/23 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना मंगलौर
3. मुo अo संo 37/23 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना गंगनहर
4. मुo अo संo 38/23 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना गंगनहर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल टीम को ₹10,000 के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *