अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव व प्रवक्ता प्रवीन डाॅवर ने की पत्रकारों से वार्ता
देहरादून ,
अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव व प्रवक्ता सेनि कैप्टन प्रवीन डाॅवर ने कहा है कि अग्निवीर योजना के जरिए केन्द्र की मोदी सरकार ने डेढ़ लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 31 जनवरी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए जय जवान अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने बीते जनवरी 2024 को बिहार में राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए एक राष्ट्रव्यापी अभियान जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध के माध्यम से युवा न्याय सुनिश्चित करेगी। यह अभियान डेढ़ लाख युवाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है, जिन्हें कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद 2019 और 2022 के बीच एक नियमित भर्ती अभियान में हमारी तीन गौरवशाली सैन्य बलों – भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में स्वीकार किया गया था। लेकिन उन्हें सारी प्रक्रियाओं के बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार ने भर्ती से वंचित कर दिया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने अचानक सशस्त्र बलों पर अग्निवीर योजना थोप दी। उन्होंने कहा कि जय जवान अभियान की दो महत्वपूर्ण मांगें हैं, अग्निवीर योजना लागू होने पर 1.5 लाख युवाओं से क्रूरतापूर्वक छीनी गई नौकरियां वापस करें तथा सैन्य बलों के लिए पिछली भर्ती प्रणाली को बहाल करें। राष्ट्रव्यापी जय जवान अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है और 31 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में पूर्व सैनिकों से जन संपर्क किया जायेगा और इसका लक्ष्य 30 लाख परिवारों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्षा परिवारों (वर्तमान एवं पूर्व) को न्याय पत्र एक फॉर्म और पत्रक के साथ वितरित किया जाएगा और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से आंदोलन में शामिल होने और समर्थन करने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय पत्र परिवारों द्वारा अपने हस्ताक्षर के साथ भरा जाएगा और यह जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज की जाएगी, साथ ही न्याय पत्र का स्टिकर घर के दरवाजे पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरा सत्याग्रह का होगा और लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं और उनके परिवारों तक पहुंचना, जानकारी इकट्ठा करना और उन्हें चल रहे अभियान के बारे में जागरूक करके शामिल किया जायेगा और यह पांच मार्च से 10 मार्च तक सभी प्रखंडों शहरों में धरना देना है और एक समन्वय समिति का गठन करना है। उन्होंने कहा कि यह धरना शहीद चैक या गांधी चैक आमतौर पर हर शहर का अपना शहीद चैक या गांधी चैक होता है पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में पदयात्रा निकाली जायेगी और लक्ष्य सभी जिलों में 50 किलोमीटर तक पदयात्रा निकालने का है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी शामिल रहे।