Sharman Joshi: ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के वक्त आमिर की इस हरकत से खफा हो गए थे शरमन, अब उस फैसले को बताया सही

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शरमन जोशी अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता ने अपने वेब शो ‘कफस’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस वेब सीरीज में वह बाल कलाकार के पिता की भूमिका में नजर आए थे, जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ था। हाल ही में, शरमन ने खुलासा किया कि उन्हें  ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें आमिर खान की इस हरकत के कारण गुस्सा आया था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि आमिर ने कितना सही किया था।

‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के वक्त आमिर से इस बात से खफा हो गए थे शरमन 
हाल ही में, एक इंटरव्यू में शरमन ने खुलासा किया कि  ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के वक्त आमिर ने उन्हें आईआईएम में ठहरा दिया था। इसकी वजह से उन्हें आमिर पर बहुत गुस्सा आया था। शरमन ने कहा, आर माधवन और मुझे इस बात पर गुस्सा आ रहा था कि आमिर ने हमें आईआईएम बैंगलोर में ठहराया और हमें 5 स्टार होटल की लग्जरी से वंचित रखा, लेकिन बाद में हमने इस बात की तारीफ की कि हम वहां रुके। हमें वहां बहुत ही ज्यादा मजा आया।’

‘3 इडियट्स’ से ही मिली शरमन को असल पहचान
शरमन ने आगे कहा, आज मुझे हर कोई  ‘3 इडियट्स’ से ही जानता है। मैंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन मुझे पहचान इसी फिल्म से मिली है। आज भी कोई मुझसे टकराता है तो इसी फिल्म को लेकर बात करता है। फैंस से अभी भी मुझे राजू के किरदार के लिए काफी प्यार मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि  ‘3 इडियट्स’ मेरी पहली पहचान बन गई है। उसी के बाद से फिर सब मिलता गया।’

 ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर चल रही है बात

आपको बता दें कि वहीं ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर शरमन जोशी ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म की कहानी को लेकर कुछ आइडिया डिस्कस किए थे। हालांकि वह प्लॉट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *