ई रिक्शा चालकों एवं कांग्रेसियों ने रैली निकाल डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन – uttarakhandawaaz.in

ई रिक्शा चालकों एवं कांग्रेसियों ने रैली निकाल डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

ई रिक्शा चालकों का चालान के नाम पर उत्पीड़न का किया विरोध, परिवहन सचिव को ज्ञापन प्रेषित
देहरादून ,

ई रिक्शा चालकों का चालान के नाम पर उत्पीड़न किये जाने के विरोध में ई रिक्शा चालकों एवं कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से परिवहन सचिव उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित किया। यहां राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में ई रिक्शा चालक एवं कांग्रेसजन नगर निगम में इकटठा हुए और वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर उत्पीड़न को बंद किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को परिवहन सचिव को संबोघित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि दून ई रिक्शा एसोसिएशन की और ई रिक्शा चालकों चालान एवं रूटों को लेकर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। उनकी समस्याआंे का तत्काल प्रभाव से समाधान किये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने ज्ञापन में कहा कि ई रिक्शा चालकों का व्यापक स्तर पर चालान किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। चालकों ने प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ तक का प्रतिबंध हटाये जाने की मांग की और रात्रि में ई रिक्शा चलाने में चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है और ई रिक्शा चालकों बेवहज चालान काटे जा रहे उन पर रोक लगावाई जाये। इस अवसर पर ज्ञापन में सुप्रीम कार्ट के आदेशानुसार फोर वीलर के लाईसेंस पर चलाने की मंजूरी दी जाये और आरटीओ द्वारा ई रिक्शा का अलग से लाईसेंस जारी किया है उस लाइसेंस पर रोक लगवाई जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि ई रिक्शा से जो रोड टैक्स लगाया है और रोड टैक्स को रदद किया जाये क्योंकि ईवी पालिसी के तहत प्रथम एक एक लाख वाहन की रोड टैक्स में छूट प्रदान की गई है। ज्ञापन में ई रिक्शा की संख्या जिले में निर्धारित की जाये की मांग की गई और वर्तमान में ई रिक्शा के पंजीकरण रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई जाये। इस अवसर पर अनेकांे ई रिक्शा चालक व कांग्रेसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *