आईजी गढ़वाल व एसएसपी ने खोये 353 मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

बरामद किये गये मोबाइलों की कीमत करीब 55 लाख
अब तक पुलिस कर चुकी 01 करोड 61 लाख के मोबाइल रिकवर
हरिद्वार ,

गढ़वाल आईजी करण सिंह नगन्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में आमजन एवं यात्रियों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 353 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौपे। अपने कीमती मोबाइल के वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को अचानक पुलिस प्रशासन के प्रयास वापस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। जिन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया है। गढवाल आईजी करण सिंह नगन्याल व एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने सयुंक्त रूप से बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रें में खोए मोबाईल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने करीब 55 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें से कई मोबाईल फोन विभिन्न राज्यो से आये तीर्थ यात्रियों के हैं, जबकि कुछ मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों के हैं। इस दौरान साईबर सैल टीम ने समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रें के विवरण के आधार पर मोबाइल फोनों को बरामद करने के लिए सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद ली। प्राप्त हुई लोकेशन के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाईलों को हरिद्वार मंगाया गया। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष से खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा अब तक कुल 01 करोड़ 61 लाख बाजार कीमत के कुल 1376 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपूर्द कर चुकी है। हरिद्वार पुलिस अपने सभी फोलोवर्स से आग्रह करती है कि कोई भी अंजान मोबाइल अथवा इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने पर उसे तत्काल उसके स्वामी अथवा नजदीकी थाने के सुपुर्द कर जिम्मेदार नागरिक होने का अपना कर्तव्य निभाएं। मोबाइलों को खोजने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम में साइबर सैल टीम प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली, हेड कांस्टेबल विवेक यादव, शाक्ति गोसांई और योगेश केंथोला और अरूण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *