कनखल क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कनखल पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई बाइक बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मनीष सचदेवा निवासी कृष्णा नगर कनखल ने थाने में तहरीर देकर बाइक चोरी की शिकायत की थी। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बीती शाम को पुलिस ने सूचना पर चोरी हुई बाइक को श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैम्प जाने वाले मार्ग से बरामद करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम नकुल शर्मा पुत्र संजय कुमार शर्मा निवासी संदेशनगर कनखल हरिद्वार और आकाश कुमार पुत्र राधोश्याम निवासी सुमनद नगर रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *