खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल

देहरादून ,

बार्लोंगंज मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिरा और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने व्यक्ति का रेस्क्यू कर अस्पताल उपचार के लिए पहंुचाया। यहां जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि बार्लोगंज के पास एक व्यक्ति लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस दौरान उक्त सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से हैड कांस्टेबल सुशील कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। इस दौरान तत्पश्चात फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम जितेंद्र पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय हरीश पाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी मिडवे रेस्टोरेंट, मसूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *