हरिद्वार ,
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गुरूवार को देर शाम गश्त के दौरान क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर को भारी मात्रा में गांजे के साथ दबोचा है। जोकि लम्बे समय से नशे के कारोबार को संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने चक्की वाली गली लाल मन्दिर से एक नशा कारोबार में लिप्त क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से प्लास्टिक के कट्टे से 06 किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली लाल मन्दिर ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।