चोर पानी की मोटर व चाकू के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार ,

लक्सर पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू और चोरी की गयी पानी की मोटर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नैतराम पुत्र किशन सिंह निवासी गांव खेड़ीकला लक्सर हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसके मकान से अज्ञात द्वारा पानी की मोटर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चोरी की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पानी की मोटर चोरी करने वाले को मुण्डाखेडा कला में देखा गया है। सूचना पर पुलिस मुखबिर की शिनाख्त पर पानी की मोटर चोर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की गयी पानी की मोटर और एक चाकू बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम खेडी कला कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *