मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

देहरादून ,

देवभूमि बिल्डिंग मेटीरीयल सप्लायर्स एवं ट्रक आपरेटर्स कल्याण समिति ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर पुलिस मुख्यालय कूच किया। यहां समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय कूच किया लेकिन पुलिस ने सभी को बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते दिनों समिति से जुडे हुए ड्राइवर फरीद जिसके पास गाडी के पूरे कागजात थे और उसे अवेध रूप से चैकी जोगीवाला के इंचार्ज ने रोका और सभी प्रपत्र दिखाने के बाद भी नहीं छोडा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अवैध रूप से ट्रक छोडने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग की गई जिसकी सूचना रात्रि सवा एक बजे दी गई और इस दौरान वहां पर नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे और इस संबंध में ट्रक छोडने के लिए वार्ता की गई और उस पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्राार्थी को कहा गया कि पैसे दे दो और ट्रक ले जाओ और प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो सभी पुलिसकर्मी प्रार्थी के साथ अभद्रता करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और सीाी ने मिलकर मारपीटी शुरू कर दी और जिससे प्रार्थी को काफी चोटें आई है और अवैध रूप से चैकी में बैठाकर रखा गया। जो गलत है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *