एसडीआरएफ ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से बात कर उनकी कुशलता ली गयी
देहरादून ,
उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धंसने के कारण टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उन्होंने श्रमिकों से वाॅकी-टाॅकी के माध्यम से बात कर सुरक्षित रेस्क्यू का आश्वासन दिया है और रसद व आवश्यक दवाईयां भी पहुंचाई गई है। इस अवसर पर उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धंसने के कारण टनल में फंसे श्रमिकों से मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट एसडीआरएफ द्वारा वॉकी-टॉकी के माध्यम से बात कर उनकी कुशलता ली गयी है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों द्वारा बताया गया कि वह सब ठीक है और शीघ्र ही रेस्क्यू किये जाने हेतु आशाप्रद है। इस अवसर पर कमान्डेंट एसडीआरएफ द्वारा उनका हौसला बढाते हुए धैर्य और हिम्मत बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया व उन्हें शीघ्र ही सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर इसके साथ ही कम्प्रेशर के माध्यम से आज उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री चना, बादाम, बिस्कुट, ओआरएस, ग्लूकोस इत्यादि व कुछ दवाइयां सिरदर्द, बुखार की भी पहुंचाई गई। इस अवसर पर टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु राहत एवं बचाव अभियान गतिमान है। इस अवसर पर कमान्डेंट एसडीआरए। स्वयं मौके पर राहत एवं बचाव कार्यो का नेतृत्व कर रहे है।