दीपावली की रात कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

दमकल की 15 गाड़ी मौके पर पहुंची, घंटों बाद पाया काबू
गोदाम के आसपास मकानों को हुआ भारी नुकसान
कबाड़ के गोदाम के पीछे मकान में फंसी चार जिंदगी
पुलिस व दमकल कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए बचाई जिंदगी
हरिद्वार ,

दीपावली की रात कबाड के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटो मकशत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कबाड़ी के गोदाम की आग ने आसपास की मकान को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कबाड़ के गोदाम के पीछे एक तीन मंजिला मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। मकान के चार लोग बाहर भागकर अपनी जान बचाई, जबकि दूसरी मंजिल के चार सदस्य फंस गये। जिन्होंने छत पर भाग कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तपीस के झुझते रहे। जिनको पुलिस और दमकल कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए उनको सकुशल बाहर निकाला। कबाड़ के गोदाम आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है। लेकिन लोग सम्भावना जता रहे हैं कि आग शार्ट सर्किट या पटाखे से लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित हजारी बाग की मुख्य मार्ग स्थित कबाड़ी धार्मवीर के गोदाम में दीपावली की रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गयी। घटना से आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। गोदाम के आसपास रहने वाले लोग अपने घर से निकल कर सड़क पर आ गये। लेकिन गोदाम के पीछे नाथी राम कश्यप का मकान आग से काफी प्रभावित हो गया। नाथी राम कश्यप के तीन मजिला मकान की खिड़की समेत कमरों को आग की तपीस ने अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम की आग ने मकान की विद्युत आपूर्ति को पूरी ठप्प कर दिया। जिससे मकान में गुप अंधेरा छा गया। परिवार के लोग अंधोरे, आग की तपीस और दम घोटने वाले धाुंए से बचने के लिए अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि नाथी राम कश्यप के परिवार के चार सदस्य मकान से बाहर निकलने में कामयाब है, लेकिन ऊपरी मंजिल के चार सदस्य बाहर निकलने में काम नहीं हो सकें। जिन्होंने अपनी जान बचाने के लिए छत का सहारा लेना पड़ा। आग इतनी भीषण थी की गोदाम की आग की तपीस व धुंए ने तीसरी मंजिल की छत को भी नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की एक के बाद एक 15 गाड़िया मौके पर पहुंची। जिन्होंने रात 11 बजे से आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए तड़के करीब पांच बजे बामुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने सक्रिता दिखाते हुए छत पर फंसे नाथी राम कश्यप के परिवार के चार सदस्यों का बाहर निकाला। इतना ही नहीं गोदाम के आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। गोदाम में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन आग शार्ट सर्किट या फिर पटाखे से लगने की सम्भावना बताई जा रही है। गनीमत रही कि कबाड़ के गोदाम में लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। जिसको लेकर आसपास लोगों समेत पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र पार्षद अनुज सिंह ने बताया कि हजारी बाग के आबादी वाले इलाके में बड़े-बड़े कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। जिनके सम्बंधा में क्षेत्र के लोग जिला प्रशासन से लम्बे समय से आबादी क्षेत्र से कबाड़ के गोदाम हटवाने का लिखित में अनुरोध कर चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन की इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। क्षेत्र के लोग अपनी शिकायत से गोदाम से होने वाली किसी अनहोनी घटना की आंशका भी जता चुके है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर जिस कबाड के गोदाम में लगी है, उस गोदाम से कई बड़ा कबाड का गोदाम आबादी के बीचों-बीच बना हुआ है। अगर प्रशासन की ओर से कबाड़ गोदाम हटवाने की कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो भविष्य में बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। जहां पर दमकल विभाग की गाड़ियों का पहुंचना भी असम्भव नहीं है। यदि जिला प्रशासन ने आबादी वाले इलाकों में बने गोदाम को हटवाने की कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र की जनता के साथ वह सड़क पर धरने पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *