हरिद्वार
हरकी पैड़ी चैकी क्षेत्र स्थित सुभाष घाट पर हंगामा कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जोकि श्रद्धालुओं द्वारा दान दी गयी वस्तुओं को लेकर आपस में झगड़ते हुए मारपीट कर रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। जिनकों नगर मजिस्टेªट न्यायालय में पेश किया गया। हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि सूचना मिली कि सुभाष घाट पर कुछ लोग हंगामा करते हुए आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जोकि श्रद्धालुओं द्वारा दान दी गयी वस्तुओं को पाने के लिए छीना झपटी करते हुए मारपीट कर हंगामा कर रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विपिन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम लोहिया नगर जिला कटिहार बिहार, मंगल सिह पुत्र कुशाल सिंह निवासी ग्राम चोबटिया जिला रूद्रप्रयाग, रजत पुत्र चन्द्रयान निवासी मौ. गांधीनगर जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा, अर्जुन पुत्र दाताराम निवासी डियपुरा जिला शाहजहांपुर उ.प्र., शिवा पुत्र रमेश निवासी रेलवे कालोनी जिला सीतापुर उ.प्र., पिन्टू पुत्र गणपतराय निवासी ग्राम जाडली जिला सीकर राजस्थान, नीटू पुत्र सतपाल निवासी ग्राम हथहुआ थाना झिझाणा जिला शामली उ.प्र., उत्तम पुत्र नन्दू निवासी ग्राम भालेसर थान बेलठुकरी जिला नावपारा उडीसा, बृजेश चैहान पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम रामपुरा झा थाना ताडिया सूजान जिला खुशीनगर उ.प्र., राकेश पुत्र शम्भू निवासी ग्राम सिमरा बाजार थाना सिमराबाजार जिला बिहार, फेकनदास पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मारपा थाना गनोली जिला सीतामणी बिहार, के. पापाराव पुत्र के. पुरूषोत्तम निवासी ग्राम आनन्दपुरम थाना नन्दीगांव जिला श्री गाकुलम आन्धप्रदेश, सर्वेश पुत्र रामवीर निवासी ग्राम अम्बडेकर थाना भेल्ड जिला म.प्र., अर्जुन पुत्र सीताराम निवासी ग्राम नया गांव थाना पटेलनगर देहरादून और सुहैल पुत्र अनीश निवासी ग्राम बालूघाट थाना तिम्बनी पश्चिमी बंगाल बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।