देहरादून ,
शिकायतकर्ता नरेन्द्र कुमार पुत्र शरब सिंह निवासी 29, सैक्टर 25, पंचकुला, हरियाणा तथा वादी सचिन कुमार पुत्र श्री सुभाष निवासी- ग्राम नागुरा डोहाला, जिला जिंद, हाल निवासी- 1640पी, सैक्टर 21, पंचकुला, हरियाणा* ने ३ अगस्त को थाना डालनवाला पर आकर एक-एक प्रार्थना पत्र बावत अभि0गण विकेश अग्रवाल आदि द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में स्थित खनन स्थलों में निवेश कराने के नाम पर आपराधिक षडयन्त्र रचकर क्रमशः वादी श्री नरेन्द्र कुमार उपरोक्त से 65,30,000/-रु0 (पैंसठ लाख तीस हजार रूपये व वादी सचिन कुमार उपरोक्त से 45,90,000/- रु0 (पैंतालिस लाख नब्बे हजार रूपये) धोखाधडी से हड़प लेनी की शिकायत दर्ज कराई।
थाना डालनवाला पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। उपरोक्त समस्त अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में भी थाना डालनवाला पर दिनांक-12 जून 2023 को संयम मित्तल निवासी पंचकूला हरियाणा द्वारा मुकदमा अपराध संख्या -122 /2023, धारा -406 ,420 ,120 बी, 504 आईपीसी करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी के संबंध में पंजीकृत कराया गया है। पुलिस के अनुसार उपरोक्त सभी अभियुक्त आदतन अपराधी हैं इन सभी के विरुद्ध थाना डालनवाला पर अब गैंगस्टर की कार्यवाही की जा रही है ।