गैरसैंण विधानसभा सत्र से पहले यूपीसीएल एमडी पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण सब स्टेशन का किया निरीक्षण – uttarakhandawaaz.in

गैरसैंण विधानसभा सत्र से पहले यूपीसीएल एमडी पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण सब स्टेशन का किया निरीक्षण

देहरादून ,

उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने भराड़ीसैंण पहुंचकर विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक ने विद्युत व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने और बिजली आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता एसएन वर्मा सहित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहे।

विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए यूपीसीएल की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *