उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को लेंगे पद की शपथ – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को लेंगे पद की शपथ

देहरादून ,

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार सायंकाल उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

लोक भवन पहुंचने पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार, 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *