मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो नशा तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से स्मैक और 204 ग्राम चरस बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज

देहरादून ,

जनपद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से स्मैक एवं चरस बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कारगी मोहल्ला, पटेलनगर क्षेत्र में अहमद चौक के पास से साजिद पुत्र स्वर्गीय शाहिद, निवासी निकट अहमद चौक, कारगी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 8.39 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि अभियुक्त पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

फास्ट फूड की दुकान की आड़ में चरस की सप्लाई

वहीं विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी संख्या यूके-16-एफ-2471 को रोककर चेक किया। स्कूटी चालक ने अपना नाम रोहित थापा पुत्र गोरख बहादुर बताया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 204 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु.अ.सं. 270/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि डाकपत्थर क्षेत्र में उसकी फास्ट फूड की दुकान है और वह दुकान की आड़ में स्थानीय नशे के आदी लोगों को चरस बेचता था।

गिरफ्तार अभियुक्त

रोहित थापा पुत्र श्री गोरख बहादुर, निवासी रॉयल कॉलेज बाडवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून। मूल निवासी ग्राम रेंग, थाना घुईयाबारी, जिला बांके, आंचल भैरी, नेपाल। उम्र 39 वर्ष।

बरामदगी

  • 204 ग्राम अवैध चरस
  • तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके-16-एफ-2471

पुलिस ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *