देहरादून ,
पुलिस लाइन देहरादून में माह अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की मौजूदगी में पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी देहरादून ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस परिवार उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे सेवाकाल का अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी पुलिस विभाग के लिए उपयोगी साबित होगा।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान सामने आई चुनौतियों, समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए किए गए प्रयासों से जुड़े अनुभव साझा किए। एसएसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को इन अनुभवों से सीख लेने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी
- मुकेश कुमार — लीडिंग फायरमैन
- रामकुमार — ओपी
- सुन्दर कुमार — कुक
समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ऋषिकेश, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।