देहरादून ,
जनपद देहरादून में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।