देहरादून ,
उत्तराखंड में आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ‘पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना’ के अंतर्गत उत्तराखंड को 451.63 करोड़ रुपये (45,163 लाख रुपये) की प्रथम किस्त ब्याज-मुक्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की है।