निरीक्षक राजेश साह और प्रदीप पंत बने पुलिस उपाधीक्षक, एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में किया अलंकृत

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पदोन्नत अधिकारियों को दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाने के लिए किया प्रेरित

देहरादून ,

बुधवार 1 जुलाई को जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह और निरीक्षक प्रदीप पंत के निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक बनने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत किया। उन्होंने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के अब तक किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।

उन्होंने अधिकारियों को जनता की सेवा, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

पिपिंग सेरेमनी के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *