उत्तराखंड को मिली ₹12 हजार करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

देहरादून ,

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की सौगात लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की बड़ी सौगात मिली है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि यह दिन कई मायनों में विशेष है। एक ओर जहां दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई गति देगा, वहीं यह अवसर B. R. Ambedkar की जयंती का भी है। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़कर सामाजिक समरसता को मजबूत किया।

मुख्यमंत्री ने बैसाखी और सिख नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और कृषि परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया जाना राज्य के लिए प्रेरणादायक है। माणा गांव को देश का पहला गांव घोषित करने, ‘वेड इन उत्तराखंड’ जैसे संदेश देने, आदि कैलाश को वैश्विक पहचान दिलाने और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कदमों से राज्य को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन “अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत” जैसे प्रेरणादायक शब्दों के साथ किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नंदा राजजात यात्रा पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसमें मां नंदा की डोली, खाड़ू और स्थानीय संस्कृति का सुंदर चित्रण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *