देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, केम्प्टी जाने वाले वाहनों के लिए नया रूट प्लान जारी

देहरादून ,

पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए देहरादून से केम्प्टी फॉल्स जाने और वहां से लौटने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुगम यातायात के लिए निम्न रूट प्लान जारी किया गया है:

🚗 छोटे वाहनों के लिए (देहरादून से केम्प्टी)

देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहनों को
लाईब्रेरी चौक → स्प्रिंग रोड → काला चौक → हरनाम रोड → जीरो प्वाइंट होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

🚗 छोटे वाहनों के लिए (केम्प्टी से देहरादून)

केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहनों को
जीरो प्वाइंट → कम्पनी बाग रोड → हाथीपांव → गज्जी बैंड होते हुए भेजा जाएगा।

🔁 वन-वे व्यवस्था

हरनाम रोड से काला चौक होते हुए लाईब्रेरी चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

🚌 पर्यटक बसों के लिए

पर्यटकों की बसों को केवल क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक आने की अनुमति होगी। वहां से पर्यटक छोटे वाहनों के माध्यम से पर्यटन स्थल तक जा सकेंगे।

🚛 भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहनों को वाया विकासनगर भेजा जाएगा।

  • देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहनों को सहसपुर से विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा।

🚌 देहरादून–उत्तरकाशी बसें

देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसों को सुवाखोली वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।


📞 नोट: किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर 7579278145 पर संपर्क करें।

पुलिस प्रशासन ने आमजन और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *