सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मनोहर लाल खट्टर पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून ,

उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। इसके अलावा वे यमकेश्वर स्थित जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी।

पंचूर गांव में जन्मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल), कक्षा 11 व 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश से तथा स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से पूरी की।

प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *