देहरादून ,
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में पुलिस महानिरीक्षक एन.एस. नपलच्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री नवीन चन्द्र सेमवाल के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों की गौरवशाली सेवा यात्रा, कर्तव्यनिष्ठ योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
“अनुभव और मार्गदर्शन पुलिस बल के लिए अमूल्य” – डीजीपी
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अपने संबोधन में कहा,
“सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्येक दायित्व को पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ निभाया। मुझे विश्वास है कि इनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को निरंतर मिलता रहेगा।”
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने जताया आभार
इस अवसर पर श्री एन.एस. नपलच्याल एवं श्री नवीन चन्द्र सेमवाल ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहयोग, समर्थन और टीम भावना के कारण ही वे अपने उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।
समारोह के अंत में पुलिस महानिदेशक द्वारा दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेवा विवरण – नवीन चन्द्र सेमवाल
पुलिस उपाधीक्षक नवीन चन्द्र सेमवाल का सेवाकाल अत्यंत प्रेरणादायक रहा—
-
वर्ष 1985 में आरक्षी पद पर नियुक्ति
-
वर्ष 1998 में उप निरीक्षक
-
वर्ष 2016 में निरीक्षक
-
वर्ष 2024 में पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति
उन्होंने नैनीताल, मेरठ, उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार सहित पुलिस मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
सराहनीय सेवा के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।
यह विदाई समारोह उत्तराखण्ड पुलिस के लिए समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।