बसंत पंचमी पर तय हुई बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे कपाट

नरेंद्रनगर/ देहरादून ,
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि विधि-विधान के साथ घोषित कर दी गई। नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में पारंपरिक पंचांग गणना एवं पूजा-अर्चना के पश्चात यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई।

घोषणा के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाएंगे। इस अवसर पर गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, पंचांग पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न किए गए।

राज दरबार में आयोजित कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम से जुड़े डिमरी पुजारी, आचार्यगण, धर्माचार्य एवं राज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। परंपरा के अनुसार महाराजा मनुजेंद्र शाह द्वारा तिथि की औपचारिक घोषणा की गई।

🕉️ रुद्रनाथ धाम के कपाट भी तय तिथि पर खुलेंगे

इसके साथ ही चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12:57 बजे खोले जाने की भी घोषणा की गई।

कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण व व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *