सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण: SIT ने विवेचना शुरू की, फॉरेंसिक जांच तेज

देहरादून ,

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में गठित विशेष अन्वेषण दल (SIT) द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के थाना ITI पहुँचकर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। SIT द्वारा केस डायरी एवं अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

साथ ही प्रकरण से संबंधित थाना काठगोदाम से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन की प्रक्रिया भी की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त फायर आर्म को फॉरेंसिक परीक्षण हेतु FSL भेजा जा रहा है।

SIT की टेक्निकल टीम द्वारा मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल का विस्तृत परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त ई-मेल में मृतक द्वारा विभिन्न स्थानीय व्यक्तियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों का परीक्षण किया जा रहा है।

यह भी अवगत कराया गया है कि आयुक्त कुमाऊँ मंडल द्वारा की जा रही मजिस्ट्रेट जांच के अतिरिक्त, इस प्रकरण से संबंधित सभी अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही IG STF की अध्यक्षता में गठित SIT द्वारा ही की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने बताया कि SIT द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन परीक्षण किया जा रहा है।

— मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *