दून पुलिस की ईमानदारी: सड़क पर मिला पैसों से भरा पर्स उसके मालिक को सकुशल किया सुपुर्द

देहरादून ,

दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क पर गिरे पैसों से भरे पर्स को उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया।

बीती रात बाजार चौकी, कोतवाली पटेलनगर पर ड्यूटीरत कांस्टेबल जयपाल को बाजार चौकी के निकट सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का पर्स पड़ा मिला। ड्यूटी के दौरान सतर्कता दिखाते हुए उन्होंने पर्स को उठाकर चेक किया, जिसमें संबंधित व्यक्ति के विभिन्न पहचान पत्र तथा ₹7,200 नगद मिले।

पर्स में उपलब्ध आईडी के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स के मालिक की पहचान की और उन्हें बाजार चौकी, कोतवाली पटेलनगर बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद पर्स को उसमें रखी नगदी व सभी दस्तावेजों सहित सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपना पर्स सुरक्षित वापस पाकर संबंधित व्यक्ति ने उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *