देहरादून ,
शहर में शांति व्यवस्था एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दून पुलिस का सख्त रुख जारी है। क्रिसमस ड्यूटी व यातायात व्यवस्था के दौरान किशननगर चौक पर नियमों की अनदेखी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता और गाली-गलौच करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी सीज कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या यूके-07-डीएल-8017 का चालक बिना हेलमेट के किशननगर चौक के पास अचानक यू-टर्न लेते हुए विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के बीच घुसने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर ग्रीन लाइट होने पर आगे जाने की हिदायत दी।
इसके बावजूद स्कूटी चालक ने तेज रफ्तार में वाहन आगे बढ़ाया और कुछ दूरी पर जाकर आमजनमानस व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने पर युवक और अधिक उग्र हो गया तथा लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया, जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने अभियुक्त यश वर्धन पुत्र श्री मदन लाल, निवासी पी-4/23, यमुना कॉलोनी, भट्टा ग्राउंड के सामने, बिंदाल थाना कैंट, देहरादून (उम्र 27 वर्ष) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते अभियुक्त की स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!