केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की शिष्टाचार भेंट

देहरादून ,

आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित एक पुस्तक माननीय रक्षा मंत्री को भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने रम्माण के सांस्कृतिक महत्व, उसकी परंपरा तथा उसके संरक्षण और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

इस मुलाकात की जानकारी देते हुए श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने उनके आदरणीय पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) जी का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए माननीय रक्षा मंत्री को कोटद्वार पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *