देहरादून ,
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण लेकर आई। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शी शासन का मिला सम्मान
यह सम्मान बंशीधर तिवारी को प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से उन्होंने सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मीडिया और जनता के लिए तय समय-सारणी, मजबूत वर्क कल्चर
कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी की सबसे बड़ी विशेषता उनका सुस्पष्ट और अनुशासित कार्य-प्रणाली मॉडल है।
उन्होंने अपने सप्ताह के प्रत्येक दिन को एक निश्चित शेड्यूल में बांटते हुए एमडीडीए, सूचना मुख्यालय और अन्य विभागों में नियमित मुलाकात की समय-सारणी तय की है। मीडिया और आम जनता दोनों के लिए निर्धारित समय व्यवस्था ने दफ्तरों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सकारात्मक वर्क कल्चर को मजबूती दी है।
डिजिटल नवाचारों से मजबूत हुआ जनसंचार
डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, नवाचार और संवेदनशील संचार रणनीतियों के जरिए बंशीधर तिवारी ने सुशासन की अवधारणा को सशक्त किया है। उनके प्रयासों से सरकार और जनता के बीच संवाद अधिक भरोसेमंद और प्रभावी बना है।
राष्ट्रीय संवाद का केंद्र बना देहरादून
13 से 15 दिसंबर तक देहरादून 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है, जिसमें देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है।
राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर मंथन
सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली संवाद केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.