देहरादून।
विकासनगर पुलिस ने बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान तीन अलग–अलग स्थानों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इनके कब्जे से लगभग 06 लाख रुपये मूल्य की 20.11 ग्राम अवैध स्मैक तथा 1 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर बरामद किया गया है।
🔴 हिस्ट्रीशीटर तस्कर भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक फरमान कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर चोरी, लूट, मादक पदार्थ तस्करी और गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग एक दर्जन मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है।
अभियुक्त निसार के संबंध में भी पुलिस का कहना है कि वह पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
🚨 गिरफ्तारी विवरण (पुलिस के अनुसार):
1️⃣ जिशान पुत्र जाहिद (उम्र 29 वर्ष)
-
निवासी: बड़ी मस्जिद के पास, जीवनगढ़, विकासनगर
-
गिरफ्तारी स्थान: पुरानी डिग्री कॉलेज रोड कॉलोनी, डाकपत्थर
-
बरामदगी: 9.38 ग्राम अवैध स्मैक
2️⃣ निसार पुत्र जमील अहमद (उम्र 53 वर्ष)
-
निवासी: ढकरानी, विकासनगर
-
गिरफ्तारी स्थान: कुल्हाल पुल से भुरेसाह मजार की ओर 100 मीटर आगे
-
बरामदगी: 1 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर
3️⃣ फरमान पुत्र फारुक (उम्र 31 वर्ष)
-
निवासी: कुंजा ग्रांट, विकासनगर
-
गिरफ्तारी स्थान: आसन बैराज से कुंजा जाने वाले मार्ग पर
-
बरामदगी: 10.73 ग्राम अवैध स्मैक
📁 दर्ज मुकदमे
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली विकासनगर में अलग–अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/lv/register?ref=SMUBFN5I
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/futures/ref?code=QCGZMHR6