देहरादून ,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। छात्र परिषद छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के आदर्शों का पालन करने का अवसर देती है। उन्होंने छात्र परिषद से समाज और विश्वविद्यालय दोनों की उन्नति के लिए निष्ठापूर्वक योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई के दिशा-निर्देशन में तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल के संचालन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से की गई।
कुलपति प्रो. (डॉ.) पिल्लई ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह नेतृत्व मंच छात्रों में व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विश्वविद्यालय की संस्कृति, अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने नई परिषद से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए एक समावेशी, स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी कैंपस निर्माण में योगदान दें।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) कांडपाल ने कहा कि छात्र परिषद को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और अनुशासन बनाए रखते हुए सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण का संचालन पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष विनीत थापा द्वारा किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।
नव-निर्वाचित छात्र परिषद पदाधिकारी:
-
अध्यक्ष: आयुष भट्ट (डी.फार्मा, पंचम वर्ष)
-
उपाध्यक्ष: मनमीत कौर (बी.कॉम, तृतीय सेमेस्टर)
-
महासचिव: प्रवीण कुमार सिंह (बी.ए. डिफेंस, पंचम सेमेस्टर)
-
संयुक्त सचिव: अंकिता रावत (बीबीए, तृतीय सेमेस्टर)
-
सांस्कृतिक सचिव: प्रणव कुमार झा (बीपीटी, फोर्थ ईयर)
-
द्वितीय सांस्कृतिक सचिव: अमरीश धिमान (बी.ए. म्यूजिक, तृतीय सेमेस्टर)
-
खेल सचिव: संजय सिंह (बीएमएलटी, तृतीय सेमेस्टर)
-
द्वितीय खेल सचिव: सलोनी सेमवाल (बी.फार्मा, प्रथम सेमेस्टर)
-
इतिहासकार: संस्कृति गैरोला (बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, तृतीय सेमेस्टर)
-
अनुशासन सचिव: आदर्श पांडे (बीपीटी, तृतीय सेमेस्टर)
-
द्वितीय अनुशासन सचिव: चिराग अग्रवाल (बीबीए, तृतीय सेमेस्टर)
-
तृतीय अनुशासन सचिव: तनिष्का भद्री (बीएड, प्रथम सेमेस्टर)
-
चतुर्थ अनुशासन सचिव: अतुल प्रताप यादव (बी.फार्मेसी, सेवन्थ सेमेस्टर)
-
कोषाध्यक्ष: अपर्णा सैनी (बी.ए. साइकोलॉजी, तृतीय सेमेस्टर)
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष विनीत थापा को कुलपति द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन नव-निर्वाचित परिषद के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
कार्यक्रम में आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ.) सोनियां गंभीर, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अनुजा रोहिल्ला, प्रोक्टर प्रो. (डॉ.) गनाराजन, खेल अधिकारी एस.पी. जोशी समेत विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।