चारधाम यात्रा 2024–25 का नया रिकॉर्ड: 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धामों में – uttarakhandawaaz.in

चारधाम यात्रा 2024–25 का नया रिकॉर्ड: 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धामों में

पिछले वर्ष की तुलना में 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु

देहरादून ,

चारधाम यात्रा ने इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राकृतिक आपदाओं और कई दिनों तक यात्रा बाधित रहने के बावजूद 51 लाख 04 हजार 975 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 4 लाख 35 हजार 901 अधिक है।

धामवार यात्रियों की संख्या

  • केदारनाथ: 17,68,795 (सर्वाधिक)

  • बदरीनाथ: 16,60,224

  • गंगोत्री: 7,57,010

  • यमुनोत्री: 6,44,505

  • हेमकुंट साहिब: 2,74,441 (अब तक का सर्वाधिक)

हेमकुंट साहिब में यह पहली बार है जब तीर्थयात्रियों की संख्या 2.74 लाख से अधिक पहुंची है।


चारधाम यात्रा के कपाट बंद: छह माह का शीतकाल प्रारंभ

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही सभी चार धामों के कपाट छह माह के लिए शीतकाल हेतु बंद हो गए हैं।

  • शीतकालीन पूजा स्थल:

    • बदरीनाथ: पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ

    • केदारनाथ: ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ

    • गंगोत्री: मुखबा

    • यमुनोत्री: खरसाली


सरकार के बेहतर प्रबंधन से यात्रा हुई सुगम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यात्रा को सुगम, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया।
मानसून के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया।


शीतकालीन यात्रा की तैयारियाँ तेज

बदरीनाथ के कपाट बंद होते ही शीतकालीन यात्रा की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि:

  • सभी शीतकालीन प्रवास स्थलों में ठहरने, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्थाएँ और मजबूत की जाएँ।

  • पारंपरिक और आधुनिक माध्यमों के जरिए शीतकालीन यात्रा और पर्यटन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

  • शीतकालीन यात्रा को एडवेंचर टूरिज्म से जोड़कर नए सर्किट विकसित किए जाएँ।

3 thoughts on “चारधाम यात्रा 2024–25 का नया रिकॉर्ड: 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धामों में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *