देहरादून ,
मुख्यमंत्री की जन-नीतियों से प्रेरित जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 102 लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, घरेलू हिंसा, प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, ऋण माफी, अवैध कब्जा सहित कई मामलों पर डीएम ने संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
SHG महिलाओं की आईडी पर 5 लाख का फर्जी ऋण
प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह की चार महिलाओं की आईडी का दुरुपयोग कर 5 लाख का ऋण लेने की शिकायत पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए वित्तीय धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
गरीब पप्पू की संपत्ति बैंक ने बिना सूचना बेची
मजदूर पप्पू कुमार ने बताया कि नियमित किस्त जमा करने के बावजूद बैंक ने बिना सूचित किए उनकी संपत्ति बेचने का नोटिस जारी किया।
इस पर डीएम ने एलडीएम को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप
ग्राम मैन्द्रथ के लोगों ने पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्तियों का निजी उपयोग, पेयजल लाइन व सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
किरायेदार की करतूत – बुजुर्ग महिला के मकान पर ताला जड़ कर फरार
बुजुर्ग पूनम जोशी की शिकायत पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर महिला को कब्जा दिलवाने के निर्देश दिए।
विधवा पूर्णकला खत्री को मिलेगा मालिकाना हक
पूर्व सैनिक की विधवा पत्नी पूर्णकला खत्री के परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज न होने की शिकायत पर
डीपीआरओ को तुरंत कार्रवाई कर मालिकाना अधिकार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गरीब एवं असहाय महिलाओं की मदद
जनदर्शन में कई महिलाओं ने आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई:
-
कैंसर पीड़िता रेनू सिंह
-
बुजुर्ग अभय अरोड़ा
-
बेटी की शादी हेतु रामा
-
रश्मी की शिक्षा व इलाज सहायता
-
अतिवृष्टि में मकान बह जाने से बेघर सुशीला
-
80 वर्षीय महिला का टूटा मकान
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर प्रस्ताव भेजने और राहत सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
अवैध कब्जा, भूमि विवाद, सीवर लाइन, सड़क निर्माण सहित कई मामले निपटाए
अवैध कब्जा हटाने, सड़क निर्माण, सीवर लाइन कनेक्शन और भुगतान लंबित मामलों पर भी विभागीय अधिकारियों को मौके पर निर्देश जारी किए गए।
उपस्थित अधिकारी
अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, एसडीमए स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.