निर्धन कन्या भारती रावत का हुआ विवाह, मंदिर प्रबंधन करता है नि:शुल्क आयोजन
देहरादून ,
नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आज निर्धन कन्या का विवाह सामूहिक रूप से सम्पन्न हुआ। यह समारोह मंदिर द्वारा आयोजित 32वाँ विवाह है। मंदिर की ओर से दान-दहेज, भोजन एवं अन्य सभी व्यवस्थाएँ की गईं।
मंदिर के मुख्य प्रधान शिवकुमार ने बताया कि—
“मंदिर की स्थापना के समय से ही निर्धन कन्याओं के विवाह सामूहिक रूप से किए जाते हैं। जिन गरीबी स्थिति में रहने वाली बेटियों के माता-पिता नहीं होते या आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, उनका विवाह मंदिर की ओर से पूर्णत: निशुल्क करवाया जाता है।”
उन्होंने बताया कि विवाह आयोजन में मंदिर की महिला मंडल तथा सभी सेवादार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कन्यादान का कार्य करते हैं।
सेवक कमलेश रमन ने कहा—
“आगे भी मंदिर की ओर से गरीब कन्याओं का विवाह इसी प्रकार सामूहिक रूप से आयोजित होता रहेगा।”
वर–वधु का परिचय
-
वधु – भारती रावत, पुत्री मदन सिंह रावत, निवासी H-ब्लॉक नेहरू कॉलोनी
-
वर – सुरेश लाल, पुत्र कृष्णा लाल चंद्रमणि, आईएसबीटी क्षेत्र
विवाह का शुभ कार्य पंडित सुनील दीक्षित एवं पंडित रमाकांत नौटियाल द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।
सेवादार एवं उपस्थित गण
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
शिवकुमार गुड्डू, वी.के. छतवाल, प्रदीप सुदी, अलका दत्त, डी.एस. कटेत, कमलेश रमन, बीना वाली, नीलम वाधवा, सुनीता गोयल, सुषमा मित्तल, विजय अग्रवाल, राज वाधवा, सोनू गांधी, प्रिया गांधी, करिश्मा सुदी, रजनी काला सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।
वर-वधू की ओर से भी परिजन एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे।
समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
सनातन धर्म मंदिर द्वारा किया जा रहा यह निरंतर प्रयास समाज में मानवता व सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!