NH-334 पर ओवरले कार्य शुरू, हरिद्वार में सर्विस रोड 3 दिन रहेगी बंद — यातायात डायवर्ट – uttarakhandawaaz.in

NH-334 पर ओवरले कार्य शुरू, हरिद्वार में सर्विस रोड 3 दिन रहेगी बंद — यातायात डायवर्ट

हरिद्वार ,

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पीआईयू-रुड़की के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवरले कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य नारसन बॉर्डर से सर्वानंद घाट तक पूरे हाईवे और सभी सर्विस रोड पर किया जाएगा।

आज रात से ट्रैफिक डायवर्ट

कार्य के क्रम में आज रात्रि 10 बजे से
प्रेम नगर आश्रम से ऋषिकुल तिराहा होते हुए शंकराचार्य चौक तक की सर्विस रोड पर ओवरले कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यह मार्ग अगले तीन दिनों तक यातायात के लिए बंद रहेगा।

यातायात पुलिस के सहयोग से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था कर दी गई है तथा निर्धारित समय पर यातायात डायवर्सन लागू हो जाएगा।

मुख्य जानकारी

  • कार्य क्षेत्र : नारसन बॉर्डर से सर्वानंद घाट

  • प्रभावित मार्ग : प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड

  • अवधि : 3 दिन

  • समय : आज रात 10:00 बजे से

  • स्थिति : यातायात डायवर्ट एवं वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध

2 thoughts on “NH-334 पर ओवरले कार्य शुरू, हरिद्वार में सर्विस रोड 3 दिन रहेगी बंद — यातायात डायवर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *