सहसपुर में आयोजित कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ी भीड़
देहरादून ,
ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में कुल 2104 मरीजों ने पहुँचकर परीक्षण व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर तथा विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड एवं वाइस प्रेसीडेंट जामियत उलेमा हिन्द, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात भंडारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कैंसर जागरूकता पर विशेषज्ञ व्याख्यान
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम, स्क्रीनिंग और समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का उपचार अत्यंत सफल होता है तथा नियमित मैमोग्राफी, पैप स्मीयर और मुख जांच जीवनरक्षक साबित हो सकती है।
विशिष्ट अतिथि का संदेश
मुफ्ती रईस अहमद कास्मी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची इंसानियत है और इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब व वंचित वर्ग के लिए अत्यंत लाभदायक हैं।
विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर का उद्बोधन
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा की नई आशा बनकर उभरा है। अस्पताल द्वारा चलाई जा रही सेवाएँ जनसेवा की दिशा में क्रांतिकारी कदम हैं और इससे जनता के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
विभिन्न विशेषज्ञों की उपस्थिति
शिविर में कई विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ प्रदान कीं—
-
डॉ. पंकज कुमार गर्ग (कैंसर सर्जरी)
-
डॉ. संजय चौहान (न्यूरोलॉजी)
-
डॉ. मोहम्मद काज़िम (कार्डियोलॉजी)
-
डॉ. अनामिका (स्त्री एवं प्रसूति रोग)
-
डॉ. नियाज अहमद, डॉ. राशिद, डॉ. शोभित (मेडिसिन)
-
डॉ. शिप्रा चौहान (बाल रोग)
-
डॉ. आयुषी (ईएनटी)
-
डॉ. सुमित खत्री (मनोचिकित्सा)
-
डॉ. प्रितिश गौतम (ऑर्थो)
-
डॉ. पुश्किन (सर्जरी)
-
डॉ. आमिर (त्वचा एवं यौन रोग)
-
डॉ. शिवानी थपलियाल (दंत रोग)
-
डॉ. शमा एवं डॉ. तबस्सुम (फिजियोथैरेपी)
निःशुल्क जांचें एवं दवाइयाँ
शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी सहित कई आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।
शिविर की सफलता में योगदान
शिविर को सफल बनाने में पीआरओ सुहेब खान, पीआरओ फैज अहमद फैजी, जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी,
शाहनवाज खान (रिकॉर्ड सेक्शन इंचार्ज) और SGRR पब्लिक स्कूल सहसपुर के शिक्षकों—
आरती सकलानी, प्रेमलता सकलानी, रचना ठाकुर, सीमा खर्कवाल, हेमलता जोशी, कामिनी गुप्ता, तनुज कुमार, आलोक राणा—
सहित सभी सहायक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।