हरिद्वार ,
हरियाणा के मेवात में हुई घटना के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में चंद्राचार्य चैक पर एकत्र होकर हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए जिहादी क्रूरता के विरोध में जिहाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि श्रावण मास में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। धाार्मिक यात्रा में करीब 20-25 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। इस धार्मिक यात्र पर अचानक उपद्रवियों द्वारा पथराव करते हुए आगजनी शुरू कर दी। इसी दौरान उपद्रवियों ने फॉयर भी दांगे। उपद्रवियों ने सोची समझी साजिश के तहत धार्मिक यात्रा को घेर कर श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला किया गया, जोकि बेहद निदंनीय है। उपद्रवियों ने पेट्रोल बमों का भी इस्तेमाल किया गया। उपद्रवियों ने धाार्मिक यात्र में शामिल कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगा दी। प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से उपद्रवियों पर नियंत्रण किया। उपद्रवियों के हौंसले इतने बुंलद थे कि उन्होंने पुलिस चैकियों को भी नहीं छोड़ा उनको फूंक डाला। इस दौरान बजरंग दल प्रांत प्रमुख सौरभ चैहान ने आरोप लगाया कि इस घटना के जिम्मेदार वे लोग हैं, जो इन दंगाइयों को भड़काते हैं उनके भड़काने के कारण से ही, मुहर्रम व रामनवमी पर हमले होते हैं। इस घटना में कितने लोगों की जाने गयी हैं इस बात के सही आंकड़े भी नहीं मिल पा रहे है। घायलों की चिंता और उनके उचित उपचार की व्यवस्था की जाए। यह घटना हम सभी के लिए अत्मचिंतक का विषय है। इस दौरान जिहादी क्रूरता के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करते हुए जिहाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रुप से जीवेंद्र तोमर जिला संयोजक बजरंग दल, अमित मुल्तानिया, रोहित शास्त्री, शिवम बिष्ट, अंगद सक्सेना, अक्षय शर्मा, अतुल चैहान, गोपाल भारद्वाज, कार्तिक दिवाकर, बबलेश चैहान के साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।