देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी के अवसर पर अपने आवास पर पत्नी गीता धामी और बच्चों के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने महादेव शिव का जलाभिषेक भी किया।
मुख्यमंत्री कुर्ता-पाजामा और हाफ जैकेट में नजर आए। व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा, आराधना और हवन में भाग लिया।
उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।