देहरादून ,
उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
👉 आधिकारिक विज्ञप्ति (संख्या-1958/xxxi(15)G/24-74(सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर 2024) में संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया है।
-
बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी इसी दिन निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत बंद रहेंगे।
-
अन्य शर्तें यथावत लागू रहेंगी।
इस तरह 1 अक्टूबर को सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंकिंग कामकाज भी ठप रहेगा।
