उत्तराखंड ऊर्जा आउटसोर्स श्रमिक संगठन का ऐलान: 1 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

देहरादून ,
उत्तराखंड ऊर्जा आउटसोर्स श्रम संगठन ने 1 अक्टूबर से विद्युत श्रमिकों का कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

संगठन के सचिव पान सिंह चिलवाल ने बताया कि अस्थाई पद पर काम कर रहे विद्युत लाइनमैन हर मौसम में अपने फर्ज को निभा रहे हैं, लेकिन उनके मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और पारिश्रमिक में कोई वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और विभाग दोनों की मनमानी के कारण ठेका कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।


आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  1. मासिक वेतन का भुगतान हर माह 7 तारीख को सुनिश्चित किया जाए।

  2. सभी आउटसोर्स (ठेका) कर्मचारियों को अन्य मजदूरों की भांति उचित वेतनमान प्रदान किया जाए।

  3. आउटसोर्स कर्मचारियों को रात्रि भत्ता एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए।

  4. सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का बीमा किया जाए।

  5. मीटर रीडर के भविष्य के बारे में विभाग विशेष विचार करे।


पान सिंह चिलवाल ने कहा कि इन मांगों के पूरा न होने पर सभी ठेका कर्मचारी संगठन के माध्यम से हड़ताल और कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *