बजरंग दल और पुलिसवालों की हत्या के विरोध में इस्लामिक जिहादियों पर कार्रवाई की मांग
देहरादून ,
हरियाणा के मेवात जिले के नूह में हुई हिंसा में बजरंगदल और पुलिसवालों की हुई हत्या के विरोध में बजरंग दल एवं हिन्दू समाज के लोगों का गुस्सा फूट गया और उनका सड़कों पर जन सैलाब उतर गये। इस दौरान राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर ठोस कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि हरियाणा के मेवात जिले के नूह में हुई हिंसा में बजरंगदल और पुलिसवालों की हुई हत्या के विरोध में बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाड़ियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं, जिसमें सैकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं। दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री वह बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं इस तरह की घटनाएँ समाज के लिए घातक है और हम इस निंदनीय है। इस दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद आपके माध्यम से सरकार से यह माँग करता है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जॉच कराकर सभी दोषियों को कठोर दंड दिया जाए जिससे कोई भी जिहादी इस तरह की घटना को अंजाम की हिम्मत ना करे और मृतकों के परिवार वालों को उचित सहायता प्रदान करें। इस दौरान इससे पूर्व पूरे देश भर में बजरंग दल के द्वारा प्रदर्शन किये गये और वहीं देहरादून में सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग लैंसडाउन चैक पर एकत्र हुए और मेवात के नूह में हुई घटना पर आक्रोश प्रदर्शन व्यक्त कियाा। इस दौरान वहां से पैदल मार्च करते हुए बुद्धा चैक, नगर निगम, दून अस्पताल, कचहरी से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया परंतु जिलाधिकारी के द्वारा विषय की गंभीरता को न समझते हुए अपने ही कार्यालय पर बैठे रहने पर कार्यकर्ता आक्रोश को भड़का दिया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देहरादून भी इस्लामी जिहाद चरम पर है जिसमें विगत दिवस अमन भंडारी नाम के युवकों को बर्बर रूप से मुसलमान 15 युवकों द्वारा घेरकर मारना वह लगातार देहरादून में मासूम बच्चियों को बहला- फुसलाकर उनका शारीरिक शोषण करना लव जिहाद के माध्यम से मासूम बच्चों का अपना निवाला बनाने की दर्जनों घटनाएं घट चुकी है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की कार्यशैली सवालिया निशान पर प्रदेश मुख्यमंत्री को भी सख्त निर्णय लेना पड़ेगा। इस दौरान आक्रोश रैली व प्रदर्शन में प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा भगवा, संयोजक अमन स्वेडिया, मनोज पाल, अभिषेक भार्गव, भूपेंद्र चैधरी, ललित बोहरा, जय दुबे, आशीष बलूनी राजेश सिंह अंकित यादव, राधे गुप्ता, सोनू गुप्ता, संजय गर्ग, दीपक शेखावत आदि शामिल रहे।