देहरादून ,
यूके ट्रिपल एसएससी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित धरने की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने की।
कांग्रेस ने मांग की कि इस मामले की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में CBI से करवाई जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जांच की मांग नहीं मानी तो 3 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
कांग्रेस नेताओं के हमले
-
करण माहरा: सरकार नकल माफिया को संरक्षण दे रही है। सख्त नकल विरोधी कानून के बावजूद पेपर लीक होना सरकार की नाकामी है।
-
सूर्यकांत धस्माना: भाजपा हर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। पेपर लीक को “नकल जेहाद” कहना बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को तोड़ने का प्रयास है।
-
हीरा सिंह बिष्ट (पूर्व मंत्री): कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार सड़कों पर रहेगी।
-
जसविंदर सिंह गोगी (महानगर अध्यक्ष): कांग्रेस रोजाना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगी।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “पेपर चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए।
ज्ञापन सौंपा गया
धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष और एसपी सिटी प्रमोद को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मांग की गई कि जांच CBI से हाई कोर्ट जज की निगरानी में करवाई जाए।