देहरादून,
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों की फोटो आउटिंग मामले में थाना रायपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह मामला उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत दर्ज किया गया।
निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए शासन ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी का कार्यक्षेत्र पूरे प्रदेश में निर्धारित किया गया है।
एसआईटी द्वारा विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के साथ-साथ विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं और शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा।
जानकारी साझा करने के लिए संपर्क विवरण:
-
ईमेल: spdehatddn@gmail.com
-
मोबाइल / व्हाट्सएप नंबर: +91 9027083022
छात्र/छात्राएं, अभ्यर्थी या कोई अन्य व्यक्ति जो प्रकरण से संबंधित तथ्य या जानकारी साझा करना चाहता है, वह उपरोक्त ईमेल या मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकता है।