देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून से शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशभर के विद्यार्थियों को प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें
-
प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में इसका आयोजन होगा।
-
शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी, वैज्ञानिक, सैन्य अधिकारी और उद्योगपति छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
-
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्थित केंद्रीय वर्चुअल स्टूडियो से इसका सीधा प्रसारण होगा।
-
13 सौ से अधिक विद्यालय इस वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे।
बच्चों से सीधा संवाद
शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ आदि जिलों के बच्चों से संवाद किया।
-
छात्रों ने करियर को लेकर सवाल पूछे।
-
राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा कर बच्चों को सफलता के मंत्र दिए।
-
उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखें, संकल्प लें और अतिरिक्त प्रयास से उन्हें पूरा करें।
राज्यपाल का संदेश
-
तकनीक का सही उपयोग शिक्षा में समान अवसर देने का माध्यम है।
-
विद्यार्थी माता-पिता का सम्मान करें, संस्कृति व परंपराओं को संजोएं।
-
राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें।
-
नशे से दूर रहें और शिक्षकों से मार्गदर्शन लें।
राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के तकनीकी नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होगी।
आगे की योजना
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि हर महीने किसी न किसी विशिष्ट व्यक्तित्व को आमंत्रित किया जाएगा।
-
अगले महीने मुख्यमंत्री छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।