उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा बनीं KRIBHCO की पहली महिला निदेशक

सहकारिता जगत में रचा इतिहास, किसानों और महिलाओं के हितों की पुरजोर आवाज़ बनीं

देहरादून ,

उत्तराखंड की जानी-मानी सहकारिता नेता शिल्पी अरोड़ा ने इतिहास रचते हुए देश की अग्रणी बहु-राज्य सहकारी संस्था कृभको (Krishak Bharati Cooperative Limited) के निदेशक पद पर निर्वाचित होकर उत्तराखंड से पहली महिला निदेशक बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

कृभको देशभर में किसानों को खाद, बीज, कृषि उत्पाद और अन्य सहकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली प्रमुख संस्था है। इसके निदेशक मंडल में पूरे देश से 11 निदेशक चुने जाते हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की नीतियों, कल्याण और सहकारिता को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

20 सालों से किसानों और महिलाओं के लिए सक्रिय
शिल्पी अरोड़ा पिछले दो दशकों से किसानों और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं। किसान आंदोलन के दौरान वे गाजीपुर बॉर्डर पर सक्रिय रूप से मौजूद रहीं और कृभको व नेफेड (NAFED) जैसे बड़े सहकारी संस्थानों के माध्यम से किसानों के हित में लगातार आवाज़ उठाती रहीं।

महिला नेतृत्व को भी दी नई दिशा
सहकारिता क्षेत्र के साथ-साथ शिल्पी अरोड़ा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अग्रणी रही हैं। वे FICCI FLO उत्तराखंड की संस्थापक चेयरपर्सन रह चुकी हैं और पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके इस चुनाव को उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के सहकारी और महिला नेतृत्व को प्रेरित करने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *