देहरादून ,
नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में आज देहरादून में “एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम” का आयोजन किया गया।
इस यात्रा की शुरुआत सुबह 6:00 बजे बिंदाल पुल से हुई, जिसे सीईसी सदस्य, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि —
“आज जिस तरह युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है, वह बेहद चिंताजनक है। युवाओं को जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति अपनानी होगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल चलाना शून्य प्रदूषण वाला, पर्यावरण हितैषी और ट्रैफिक कम करने में मददगार साधन है, जो समाज को स्वस्थ दिशा दे सकता है।
18 किमी की यात्रा, पूर्व CM हरीश रावत रहे मौजूद
करीब 18 किलोमीटर लंबी यह साइकिल यात्रा किशन नगर चौक, कौलागढ़ चौक, गढ़ी कैंट, बल्लूपुर, वसंत विहार, पंडितवाड़ी, प्रेम नगर मार्ग से होती हुई
नाथ वेडिंग प्वाइंट (चकराता रोड) पर सुबह 9:00 बजे सम्पन्न हुई, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हरीश रावत ने आयोजनकर्ताओं रितेश छेत्री व विकास यादव की सराहना करते हुए कहा कि —
“ऐसे प्रयास युवाओं को प्रेरित करते हैं और नशामुक्त समाज की ओर एक ठोस कदम साबित होते हैं।”
उन्होंने साइकिल चलाने को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया।
विशेष मेहमानों की उपस्थिति
इस अवसर पर कई विशेष अतिथि व रिकॉर्डधारी साइकिल सवार भी उपस्थित रहे —
-
रिटायर्ड कर्नल अनिल गुरुग (लद्दाख तक साइकिल चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्डधारी)
-
वेद प्रकाश दुग्गल (101 वर्षीय साइकिल सवार)
-
विश् धीमान (इंटरनेशनल बुक रिकॉर्डधारी)
-
हिमानी जी (इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्डधारी)
आयोजन टीम और प्रतिभागी
कार्यक्रम का आयोजन एंड्यूरेंस क्लब के रितेश छेत्री व विकास यादव द्वारा किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
लाल चंद शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, कोमल वोहरा, संजय शर्मा, मदन लाल, दीप वोहरा, जगदीश धीमान, प्रदीप जोशी, संजय कन्नौजिया, पिया थापा, प्रमोद गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता।
आयोजन टीम में पीयूष जोशी, नितिन चंचल, वंश सूद, अजय रावत, गगन चाचर, प्रदीप ओझा, अभिषेक बिष्ट, मुकेश राजपूत, लक्ष्य धिंगरा, वंश चौधरी, सावन, ऋषभ जैन, नवनीत ओलिवर शामिल रहे।